फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Talking about Rahul Gandhi is wasting time: Nandi

राहुल गांधी के बारे में बात करना समय बर्बाद करना है : नंदी

Tue, 30 Jan 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Talking about Rahul Gandhi is wasting time: Nandi
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव से पहले क्लस्टर बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में बात करना समय खराब करना है। राहुल गांधी के बयानों का असर है कि आज देश में कोई भी अपने बच्चों का नाम राहुल नहीं रखना चाहता है।
विज्ञापन

औद्योगिक मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तय समय दोपहर डेढ़ बजे के बजाय शाम चार बजे पहुंचे। अमेठी लोकसभा का दायित्व मिलने के सवाल पर कहा कि उन्हें मछलीशहर, जौनपुर, सुल्तानपुर का भी प्रभार मिला है। ऐसे में अब वह स्थानीय स्तर पर निवास भी करेंगे। कहा कि बांटने की राजनीति को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ-सबका विकास करते हुए एकजुट किया है। देश को ऊंचाई पर देखने वाला हर व्यक्ति आज भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर रहा है। 31 जनवरी से पहले लोकसभा का कार्यालय सभी क्षेत्रों में खुल जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी कार्य कर रही है। राहुल गांधी के अमेठी आने के सवाल पर कहा है कि उनके बारे में बात करना सभी का समय खराब करना है। कहा कि पीछे 15-20 साल का रिकाॅर्ड उठाकर देखिए तो किसी ने अपने बेटे का नाम राहुल नहीं रखा, क्योंकि नाम लेते ही जो पर्यायवाची है वह सामने आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए चल रहा कार्य

जिले में औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए शासन स्तर पर कार्य चल रहा है। औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि जिले को औद्योगिक गलियारे का लाभ शीघ्र ही मिलेगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इन्वेस्टर्स समिट में साइन हुए एमओयू के बारे में कहा कि 328 मेें से बचे हुए एमओयू भी शीघ्र ही आगे बढ़ाए जाएंगे। यह पूरा कार्य पांच साल के लिए है। ऐसे में अवशेष कार्यों के लिए भी सरकार व विभाग कार्य कर रहा है। चुनाव में उद्यमी व व्यवसायियों के साथ का दावा करते हुए कहा कि सभी का साथ-सभी के प्रयास से चुनाव जीता जाएगा।
औद्योगिक मंत्री ने दिया प्रचंड जीत का मंत्र
अमेठी लोकसभा सीट के क्लस्टर प्रभारी व प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक की। कार्यकर्ताओं को प्रचंड जीत का मंत्र भी दिया। बूथ व उससे नीचे पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के साथ भाजपा दस प्रभावशाली व्यक्तियों की भी सूची तैयार करेगी।

भाजपा जिला कार्यालय सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत पर उन्हें पूरा भरोसा है। पार्टी के कार्यकर्ता कोविड के दौरान जान की बाजी लगाकर भी लोगों के बीच सैनिटाइजर बांटते रहे। ऐसे में अब अमेठी को फिर से प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए प्रयास शुरू कर देना है।

कहा कि 15 फरवरी तक भाजपा सभी विधानसभाओं में चुनाव कार्यालय खोलने की कार्ययोजना तैयार की गई है। संगठन के सभी पदाधिकारी बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करने के साथ हर पोलिंग बूथ पर लाभार्थी परिवारों के साथ बराबर संपर्क में बने रहेंगे।भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को भी अलग से संगठन के काम फरवरी में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, महामंत्री केशव सिंह,राकेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed