फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Take action against those selling adulterated food items: DM

मिलवाटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर करें कार्रवाई: डीएम

Tue, 12 Mar 2024 10:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
Take action against those selling adulterated food items: DM
अमेठी सिटी। होली त्योहार से पहले जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीएम ने समीक्षा बैठक की। डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति सदस्यों को होटलों/रेस्टोरेंटों में अधिक से अधिक नमूने संकलित कर जांच कराने व मिलावट करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम निशा अनंत ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों को अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने को कहा। कहा कि जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर दंडात्मक कार्रवाई करें। अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अब तक 165 विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 169 नमूने संग्रहित किए हैं।
विज्ञापन


ड्रग निरीक्षक ने बताया कि ड्रग विभाग द्वारा बगैर लाइसेंस संचालित सात मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर कार्रवाई की । गई जिसमें से 6 के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया गया। समीक्षा के बाद डीएम ने डीएम ने मिलावट को लेकर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी, आटा चक्की, ऑयल मिल, दूध कलेक्शन सेंटर के साथ ही विद्यालयों में मिड-डे-मील के अधिक से अधिक नमूने संकलित कर जांच कराने के निर्देश दिए। अवैध मीट/मुर्गा की दुकानों पर अभियान चलाकर छापेमारी करने के साथ निरीक्षण रजिस्टर पर आख्या को अनिवार्य रूप से अंकित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान एडीएम राजस्व अर्पित गुप्ता, अभिहित अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, सीओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी, बीएस संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed