{"_id":"65bbf32c504db74fe50b1b74","slug":"suv-collides-father-and-son-riding-bike-die-amethi-news-c-96-1-ame1002-112937-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसयूवी ने मारी टक्कर, बाइक सवार पिता पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसयूवी ने मारी टक्कर, बाइक सवार पिता पुत्र की मौत
Fri, 02 Feb 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती महिला।
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर-जायस मार्ग पर खौपुर के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां, बेटी व एक बेटा घायल हो गए। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उमर का पुरवा निवासी राकेश (38) पत्नी शिवानी (35), पुत्र निखिल (10), विपिन (5) तथा पुत्री प्रिया के साथ बृहस्पतिवार को एक बाइक से सुसराल से घर आ रहे थे। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-जायस मार्ग पर खौपुर के पास एक स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
जहां सीएचसी के चिकित्सकों ने राकेश और निखिल को मृत घोषित किया। शिवानी, विपिन व प्रिया का प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देख लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता-पुत्र के मौत व मां, बेटी तथा एक बेेटे के जीवन व मौत के बीच संघर्ष की सूचना गांव पहुंची तो मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
ग्रामीण व रिश्तेदार घायलों का उपचार कराने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों के लखनऊ उपचार कराने के लिए रवाना होने के कारण तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय राकेश ने हेलमेट लगाया था, लेकिन वाहन के नीचे से आने से हेलमेट चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस के पूरे कुमेदान निवासी शानबाबू (25) बृहस्पतिवार को बाइक से फुरसतगंज जा रहे थे। रास्ते में टांडा-बांदा हाईवे पर बहादुरपुर चौराहे के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नानबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने घायल शान बाबू को अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन शानबाबू को उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शानबाबू ने हेलमेट लगाया था। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप व चालक को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)