फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Supply system disrupted by tripping and faults.

Amethi News: ट्रिपिंग और फॉल्ट से आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Sat, 03 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Supply system disrupted by tripping and faults.
.गौरीगंज के बरनाटीकर में 33केवीए लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
अमेठी सिटी। जिले की बिजली व्यवस्था शुक्रवार को आपातकालीन बिजली कटौती, स्थानीय खराबी और लगातार कटौती से बिगड़ गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रात-दिन मिलाकर छह से आठ घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली न मिलने से पेयजल, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्ज करना और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन


बरनाटीकर रेलवे क्रॉसिंग के नीचे 33 केवी केबल में ब्लास्ट होने से मऊ उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रही। गौरीगंज पावर हाउस से बृहस्पतिवार शाम से बिजली का बार-बार कटना शुरू हुआ, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। ऊर्जा निगम कर्मियों ने मरम्मत कर दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


करपिया उपकेंद्र में स्थानीय खराबी से आपूर्ति प्रभावित रही। जामों उपकेंद्र में रात में तीन घंटे और दिन में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रही। शुकुलपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी रात और दिन में तीन-तीन घंटे से ज्यादा कटौती हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि लाइन या फीडर में खराबी आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय आपूर्ति रोकनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीठीपुर में सात घंटे तक गुल रही बिजली
संग्रामपुर। पीठीपुर में भी बिजली संकट संग्रामपुर के पीठीपुर पावर हाउस से बृहस्पतिवार रात 8:30 से 10:30 बजे तक आपातकालीन बिजली कटौती रही। इसके बाद लाइन ट्रिप होने से कई बार आपूर्ति बंद हुई। शुक्रवार को भी तीन घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई। ग्रामीण राजकुमार मिश्र, अजीत कुमार और सूरज कुमार ने बताया कि बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed