फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The female students took out a morning procession.

Amethi News: छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The female students took out a morning procession.
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भेटुआ में निकली रैली में शामिल छात्राएं। स्रोत: विद्यालय
अमेठी सिटी। बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिले के विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अभियान चलाया गया। भेंटुआ स्थित कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को बाल सुरक्षा का संदेश दिया। छात्राओं ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बालिकाओं की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए।
विज्ञापन



छात्राओं को असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने और जरूरत पड़ने पर परिवार, शिक्षक या संबंधित विभाग से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कस्तूरबा विद्यालयों में निबंध, भाषण और कला प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्राओं ने बाल सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन


शाहगढ़ के कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन सरिता चौरसिया की अगुवाई में रैली निकाली गई। रैली दीवान का पुरवा, अस्पताल तिराहा और पुरानी बाजार से होकर गुजरी। छात्राओं ने लोगों को बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि बच्चों को अधिकारों की जानकारी देने के साथ सुरक्षा के प्रति सजग करना जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानकर समय रहते आवाज उठा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed