फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sub-Inspector Recruitment: 2281 candidates absent on the first day

दरोगा भर्ती : पहले दिन 2281 अभ्यर्थी अनुपस्थित

Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 15 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment: 2281 candidates absent on the first day
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए कतार में खड़े अभ्यर्थी।
अमेठी सिटी। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा में हुई। 10 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें दिखाई दीं। प्रवेशद्वार पर पहचान पत्र की जांच, आई स्कैनिंग तथा बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठने की अनुमति मिली।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली। इस पाली में 3600 अभ्यर्थियों में से 1177 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। इस पाली में 3600 अभ्यर्थियों में 1104 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 7200 अभ्यर्थियों की सूची में से 4919 ने परीक्षा दी, जबकि 2281 उपस्थित नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए प्रशासन ने जिले को दो जोन तथा 10 सेक्टर में विभाजित किया।
विज्ञापन


प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित हुआ, जहां से सभी केंद्रों की स्थिति पर निगरानी चलती रही। सुरक्षा व्यवस्था में 370 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त बल मौजूद रहा। दूर स्थित केंद्रों तक अभ्यर्थियों की आवाजाही सरल बनाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए। कुछ केंद्रों पर स्वयंसेवक भी मार्गदर्शन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा हुई
पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश पहले ही जारी हुए थे। सभी केंद्रों पर निर्धारित नियमों का पालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed