फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strong sun and hot wind made everyone miserable, there was silence on the streets

Amethi News: तेज धूप व गर्म हवा ने किया बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Tue, 08 Apr 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Strong sun and hot wind made everyone miserable, there was silence on the streets
गौरीगंज में स्कूल से घर जाते समय धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा लेते बच्चे।
अमेठी सिटी। इन दिनों गर्मी की तपिश बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को सुबह चटक धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। लोगों ने तेज गर्मी से निजात पाने के लिए नींबू पानी, शिकंजी व पुदीना युक्त पेय का सेवन किया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया सोमवार को जिले में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। इसके साथ ही हवा की गति 7.9 किमी प्रति घंटा रही और दिशा उत्तर-पूर्वी रही। अधिकतम आर्द्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम 34 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बताया कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए। हल्का व सुपाच्य भोजन करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम साफ और सूखा रहने से किसान भी गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुट गए हैं। खेतों में हार्वेस्टर मशीनें दिन-रात चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर और किसान मिलकर फसल काटने और उसे सुरक्षित भंडारण के कार्यों में लगे हैं। समय से फसल सुरक्षित करने के लिए किसानों ने रात में भी कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed