{"_id":"620d481dee6ff472ef68d7b4","slug":"strong-room-will-be-monitored-by-cctv-camera-amethi-news-lko6181283144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे से होगी स्ट्रांग रूम की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे से होगी स्ट्रांग रूम की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निर्वाचन को पारदर्शी ढंग से पूरी कराने के लिए सक्रिय आयोग से नामित प्रेक्षक ने बुधवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत देखते हुए स्ट्रांग रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ नियमित निगरानी व सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। प्रेक्षक ने मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से हो इसके लिए आयोग की ओर निर्धारित नियमों के अनुसार तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सक्रिय जगदीशपुर विधानसभा के प्रेक्षक प्रशांत कुमार पांडा व तिलोई की प्रेक्षक डॉ. गरिमा मित्तल बुधवार को अचानक इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला महाविद्यालय पहुंच गए। प्रेक्षकों ने कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी के साथ ईवीएम मशीन संचालित कराकर देखा। इसके बाद प्रेक्षकों ने दोनों महाविद्यालयों में स्ट्रांग रूम के साथ गणना हाल व परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरे से लैश करने के साथ सुरक्षा व नियमित निगरानी की व्यवस्था करने को कहा। प्रेक्षकों ने गणना हाल में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो इसके लिए आयोग की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार तैयारियां पूरी करने को कहा। प्रेक्षकों ने ईवीएम व वीवी पैड सुरक्षा में कमी तथा कोविड प्रोटोकॉल के तहत गणना नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व डीडीओ तेजभान सिंह समेत सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।