फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Striking doctors did not get assurance, anger

Amethi News: हड़ताली चिकित्सकों को नहीं मिला आश्वासन, आक्रोश

Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Striking doctors did not get assurance, anger
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ तीन दिन पूर्व अभद्रता और मारपीट किए जाने से नाराज चिकित्सक हड़ताल पर हैं। रविवार को भी हड़ताली चिकित्सकों को कोई भी आश्वासन नहीं मिला। ओपीडी चलने को लेकर चिकित्सक बैठक कर रणनीति बनाते रहे। हालांकि अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही बहाल रहीं।
विज्ञापन



मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में बुधवार रात कार्डियोलॉजिस्ट विभाग में ऑपरेशन के दौरान गौरीगंज के मऊ निवासी बुजुर्ग शिवराम मिश्र की मौत हो गई थी। चिकित्सकों का आरोप है कि मृतक के परिजनों ने अस्पताल के एक चिकित्सक के साथ घटना की सूचना देने पर अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद है। उक्त मामले की तहरीर देने के बाद भी केस नहीं दर्ज हुआ, जिससे चिकित्सक के साथ हुई घटना से आक्रोशित संजय गांधी अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने शनिवार को ओपीडी का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




चिकित्सकों की मांग थी कि स्थानीय प्रशासन व पुलिस उन्हें सुरक्षा व कार्रवाई का भरोसा दे तो वह कार्य करेंगे। इस घटना को लेकर चिकित्सकों व कर्मियों में भय है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार रविवार देर शाम तक उन्हें कोई आश्वासन पुलिस व प्रशासन की ओर से नहीं मिला। चिकित्सक बैठक कर मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने को लेकर रणनीति बनाते रहे। डॉ. सिद्धार्थ अजय ने बताया कि चिकित्सकों की बैठक हुई है। हड़ताल जारी रखने को लेकर रणनीति बनाई गई है। बताया कि सभी चिकित्सकों को सुरक्षा मुहैया कराने व कार्रवाई करने का आश्वासन जब तक नहीं मिल जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि कल भी ओपीडी बंद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नहीं मिली कोई तहरीर
मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि अस्पताल की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के परिजनों की ओर से दर्ज केस की जांच थाने व सीएमओ स्तर से चल रही है। बताया कि अस्पताल में मरीज भर्ती हो रहे हैं।




चिकित्सकों से की जा रही वार्ता
अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि ओपीडी बहाल करने को लेकर चिकित्सकों से वार्ता चल रही है। सोमवार को ओपीडी संचालित कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed