फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stood in line for hours for DAP.

Amethi News: डीएपी के लिए घंटों खड़े रहे कतार में

Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Stood in line for hours for DAP.
गौरीगंज इफको सेंटर पर बुधवार को कतार में बैठे किसान। संवाद
अमेठी सिटी। रबी की तैयारी के बीच डीएपी की किल्लत की आशंका से किसान परेशान हैं। बुधवार को गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर खाद पहुंचने की जानकारी मिलते ही किसान सुबह से कतार में लग गए। केंद्र खुलने से पहले लगी लाइन दोपहर तक बनी रही। दो बोरी डीएपी लेने के लिए किसानों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


कतार में खड़े किसानों के हाथ में आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज थे। कोई अपनी बारी पूछता रहा तो कोई आलू की बोआई का समय निकलने की चिंता जताता दिखा। किसानों ने बताया कि खाद मिलने में देरी से बोआई प्रभावित होने का डर है। मंगलवार को भी कई किसान खाद लेने पहुंचे थे, लेकिन बिना खाद लौटना पड़ा। बुधवार को उन्हें फिर कतार में लगना पड़ा।
विज्ञापन


गौरीगंज की माधोपुर साधन सहकारी समिति दोपहर में बंद मिली। यहां डीएपी लेने पहुंचे गिरधारी को बैरंग लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि आलू की बोआई के लिए खाद की जरूरत है, लेकिन समिति बंद होने से खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह जल्दी पहुंचने के बावजूद नंबर आने में काफी समय लगा। सुरेश कुमार और रवींद्र प्रताप ने बताया कि मंगलवार को खाद नहीं मिली तो बुधवार को दोबारा केंद्र आना पड़ा। रामदीन ने कहा कि निजी दुकानों पर महंगी खाद मिलने के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर निर्भर हैं।


जिले में 76 साधन सहकारी समितियां, चार इफको केंद्र और 31 इफको फ्रेंचाइजी हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए केंद्र प्रभारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed