{"_id":"61ad01034507b75d813ed950","slug":"stole-the-goods-of-10-lakhs-including-cash-off-house-amethi-news-lko6075474188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से नगदी समेत 10 लाख का माल चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से नगदी समेत 10 लाख का माल चुराया
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। बंद मकान से नगदी व जेवर सहित लगभग 10 लाख रुपये का माल चोरी करने का मामला सामने आया है। जिस मकान में चारी हुई वह पूरा परिवार नोएडा में रहता है। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब शनिवार देर शाम परिवार के लोग गांव आए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
संग्रामपुर थाने के गांव बबुरी मजरे ठेगहा निवासी राम बहादुर (पत्नी शीला देवी व दो बेटों के साथ) परिवार समेत नोएडा में रहते हैं। पिछलेे एक वर्ष से यह लोग घर नहीं आए थे। शनिवार देर शाम परिवार गांव पहुंचा तो घर के सारे कमरे के ताले टूटे मिले। कमरों में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और बक्से का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। घर की हालत देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
शीला देवी ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं। कई आवश्यक कागजात भी गायब हैं। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना 112 पर देने के साथ संग्रामपुर थाने में तहरीर दी गई है। एसएचओ अंगद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
40 साल की कमाई उड़ा ले गए चोर
पीड़िता ने बताया कि 40 साल की कमाई चोर उड़ा ले गए। हम रोड पर आ गए। मेरी बहू, बेटी और मेरा पूरा गहना यहीं पर था। बीते लॉकडाउन में मुझे घर से नोएडा बाइक से जाना पड़ा। इसके चलते कोई सामान घर से नहीं ले जा पाए। चोर बर्तन सिलेंडर तक उठा ले गए। घर में कोई सामान चोरों ने नहीं छोड़ा।