{"_id":"68599f6ed33ffa3d7a0fa06b","slug":"sticks-were-used-between-two-parties-12-people-were-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-143113-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो पक्षों में चलीं लाठियां, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो पक्षों में चलीं लाठियां, 12 लोग घायल
Tue, 24 Jun 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बाबूजी का पुरवा मजरे जगदीशपुर में रविवार शाम करीब चार बजे बकरी के पेड़ चरने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी कंशराम की पत्नी सुशीला बकरी लेकर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी रतिपाल के बबूल के पेड़ को बकरी ने चर लिया। आरोप है कि इस बात से नाराज रतिपाल की पत्नी अनारकली ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर रतिपाल के बेटे संदीप, संजय और अन्य ने कंशराम, उनकी पत्नी, बेटों और बहुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कंशराम को सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए।
महिलाओं सहित कई परिजन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कंशराम, सहजराम, उनके बेटे-बेटियों व बहुओं समेत 20 से अधिक लोग साजिश के तहत घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रतिपाल, उनकी पत्नी व बेटों को गंभीर चोटें आईं। गौरीगंज कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।