{"_id":"6570ca6902f854483e0137c8","slug":"steering-failed-tractor-trolley-overturned-in-ravine-driver-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-9980-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्टेयरिंग फेल, खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्टेयरिंग फेल, खड्ड में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक की मौत
Thu, 07 Dec 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर हिमाचल गांव के पास बुधवार की सुबह स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-ट्राॅली खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में घायल ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हरदोई जिले के कासिमपुर थाने के जमसरा गांव निवासी विजय कुमार (27) व लखनऊ के थाना माल के ककराबाद निवासी लवकुश के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से गौरीगंज आ रहे थे। बुधवार की सुबह सात बजे ट्रैक्टर ट्राॅली रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे के हिमाचल गांव के पास पहुंची, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया।
स्टेयरिंग फेल होते ही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इसमें विजय व लवकुश दोनों घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. इश्तियाक खान ने चालक विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि लवकुश को भर्ती किया गया है।
घायल लवकुश ने बताया कि ट्रैक्टर विजय चला रहा था। ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर बगल में खड्ड गिर गया। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। स्टेयरिंग फेल होने का मामला आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।