{"_id":"69c58c38f2a6b0b95000ec86","slug":"started-a-startup-after-25-years-of-marriage-earning-huge-profits-amethi-news-c-96-1-lu11010-161814-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी के 25 साल बाद शुरू किया स्टार्टअप, खूब कमा रहीं मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी के 25 साल बाद शुरू किया स्टार्टअप, खूब कमा रहीं मुनाफा
Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ के गरथोलिया गांव की सामन की पैकिंग करतीं समूह की महिला। संवाद
शाहगढ़। प्रेम कुमारी की सफलता की कहानी बहुत प्रेरक है। इनके पास खेती के नाम पर महज ढाई बीघा जमीन है। इन्हीं खेतों में मेहनत करके उन्होंने अपने तीनों बच्चों को पढ़ाया। पांच या 10 नहीं, शादी के करीब 25 साल बाद इन्हें स्वरोजगार का मौका मिला। इन्होंने घरेलू उत्पाद बनाने का स्टार्टअप शुरू किया। प्रेम कुमारी ने महज तीन साल में मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी अलग पहचान बना ली है। वह इसी व्यवसाय से प्रति माह ठीकठाक मुनाफा कमा रही हैं।
गरथोलिया की प्रेम कुमारी ने गांव की 10 महिलाओं के साथ मिलकर वर्ष 2023 में प्रति माह 100 रुपये की बचत से जय भीम स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह से 1.50 लाख रुपये की सहायता मिलने के बाद उन्होंने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रेम कुमारी ने गाजियाबाद में 20 दिनों का प्रशिक्षण लेकर डिटर्जेंट पाउडर, टायलेट क्लीनर, फिनायल और नहाने के साबुन बनाने की तकनीक सीखी।
प्रशिक्षण के बाद उन्होंने मिक्सिंग, मोल्डिंग, झरना, पैकिंग और वजन नापने की मशीन खरीदी।
कानपुर से कच्चा माल मंगाकर घर पर ही उत्पादन शुरू कर दिया। वर्तमान में वह टायलेट क्लीनर, फिनायल, डिटर्जेंट पाउडर और नहाने का साबुन बना रही हैं। प्रतिदिन करीब 12 हजार रुपये की बिक्री हो रही है, जिससे उन्हें करीब दो हजार रुपये का मुनाफा हो रहा है।
विज्ञापन
दूसरी महिलाओं को दे रहीं प्रशिक्षण : प्रेम कुमारी गांव की दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ रही हैं। उन्हीं के पास गांव की चार से पांच महिलाएं प्रतिदिन काम करने आ रही हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं सामूहिक प्रयास से उद्योग शुरू करने की तैयारी में हैं। (संवाद)