फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   If anyone harasses you on the way, immediately inform 112 or 1090.

Amethi News: रास्ते में कोई परेशान करे तो 112 या 1090 पर तत्काल दें सूचना

Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
If anyone harasses you on the way, immediately inform 112 or 1090.
 महिला थाना गौरीगंज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिय कार्यक्रम में छात्राओं क
अमेठी सिटी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को महिला थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। थाने का भ्रमण कर छात्राओं ने शिकायत दर्ज होने से लेकर कार्रवाई और विवेचना तक की प्रक्रिया समझी। पुलिसकर्मियों से सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीप्ति शिखा सिंह ने छात्राओं को शिकायत दर्ज करने से लेकर कार्रवाई तक की प्रक्रिया समझाई। कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज करने और रिकॉर्ड तैयार करने का तरीका भी दिखाया। उन्होंने बताया कि शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे नियमानुसार दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके से तथ्य और साक्ष्य जुटाती है।
विज्ञापन


संबंधित लोगों के बयान लिए जाते हैं और इनके आधार पर विवेचना आगे बढ़ती है। आरक्षी लक्ष्मी गुप्ता ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और महिलाओं-बालिकाओं की शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। पूनम यादव ने रास्ते में कोई परेशान करे तो सुरक्षित स्थान पर जाने और 112 या 1090 पर तत्काल सूचना देने को कहा। सुनीता चौहान ने आत्मरक्षा के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी राजभर ने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने और बैंक को सूचना देने की सलाह दी। रुबी पटेल ने लेनदेन से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रखने की जानकारी दी। रुबी यादव ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने को कहा। शालू रानी ने निजी जानकारी, फोटो, वीडियो, पासवर्ड और ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी। इस मौके पर शिक्षिका दीपमाला द्विवेदी और ज्योति चौरसिया मौजूद रहीं।



छात्राओं ने पूछे सवाल
सवाल : शिकायत मिलने के बाद पुलिस क्या करती है। संजना
जवाब : शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे नियमानुसार दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाती है।


सवाल : विवेचना कैसे होती है। जानवी
जवाब : तथ्य और साक्ष्य जुटाकर संबंधित लोगों के बयान लिए जाते हैं। इनके आधार पर जांच आगे बढ़ती है।

सवाल : रास्ते में कोई परेशान करे तो क्या करें। सोनल
जवाब : सुरक्षित स्थान पर जाएं और 112 या 1090 पर सूचना दें।

सवाल : साइबर ठगी होने पर क्या करें। अंशिका
जवाब : तत्काल 1930 पर शिकायत करें, बैंक को सूचना दें और लेनदेन से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रखें।

सवाल : सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखें। संध्या
जवाब : अनजान लोगों से सावधान रहें और निजी जानकारी, फोटो, वीडियो, पासवर्ड व ओटीपी साझा न करें।

सवाल : पुलिस से शिकायत करने में डर लगे तो क्या करें। महक
जवाब : डरने की जरूरत नहीं है। परेशानी पुलिस को बताएं, ताकि समय रहते मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed