फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP's protest against the Election Commission

Amethi News: चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP's protest against the Election Commission
गौरीगंज ​स्थित सपा कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
अमेठी सिटी। चुनाव आयोग के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गौरीगंज में विरोध-प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रास्ते में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। जनता के वोट के अधिकार से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन


राम सिंह यादव ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का आयोग को जवाब देना चाहिए। जिला महासचिव अरशद अहमद ने कहा कि जनता के वोट से सरकार बनती है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में सिंधुजीत सिंह, राम सिंह यादव, श्रीराम बौरासी पासी, शिवप्रताप यादव, गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, महेंद्र यादव, मनीराम वर्मा, सोनू अंसारी, राम प्रसाद यादव, राकेश यादव कौहार, दिलीप यादव, बबलू यादव, राजलू, राम अचल, लाईक अहमद, शिव दर्शन यादव, इजहार अहमद, संदीप चौधरी, विजय प्रकाश, विक्रम सिंह, हसन उल्ला, राजेश सिंह, अंकुश यादव, मनु पाल, अकरम अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed