{"_id":"60f7144d8ebc3e6d3e4e8ba2","slug":"sport-ground-amethi-news-lko587842964","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खेल मैदान का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खेल मैदान का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए मनरेगा के तहत जगदीशपुर के मंगरौरा व सिंहपुर के दादूपुर में निर्मित खेल मैदान का मंगलवार को उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने उद्घाटन किया।
ग्राम पंचातयों में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत जगदीशपुर के मंगरौरा में 1.20 हेक्टेयर आरक्षित भूमि पर 28.32 लाख रुपये से और सिंहपुर के दादूपुर में 0.96 हेक्टेयर भूमि पर 20.24 लाख रुपये से संसाधनयुक्त खेल का मैदान तैयार किया गया है। जगदीशपुर में राज्यमंत्री सुरेश पासी मंगलवार को समारोह पूर्वक खेल मैदान का उद्घाटन किया। सिंहपुर में तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि खेल का मैदान नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती थी। गांव में खेल का मैदान होने से खिलाड़ियों को तैयारी करने में सुविधा होगी। लोगों को मॉर्निंग वॉक के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। खेल मैदान की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को साैंपते हुए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में भी मैदान तैयार कराया जाएगा।