{"_id":"649492609df9273cc504dbd9","slug":"special-train-for-vaishno-devi-from-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-835-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन आज से
Thu, 22 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए यात्रियों को अब सहूलियत मिलेगी। शुक्रवार से स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। 23 जून को ट्रेन वाराणसी से तथा 24 जून को कटरा से रवाना होगी। हालांकि इसका ठहराव जिले में नहीं है। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोगों को रायबरेली और प्रतापगढ़ स्टेशन जाना पड़ेगा।
लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर अमेठी स्टेशन होकर जम्मूतवी के लिए सिर्फ अर्चना एक्सप्रेस का संचालन होता है। ट्रेन प्रत्येक सप्ताह रविवार व बुधवार को जम्मू से रवाना होकर सोमवार व बृहस्पतिवार अमेठी में ठहराव के साथ राजेंद्र नगर पटना जाती है। इसी तरह यह ट्रेन मंगलवार व शनिवार को राजेंद्र नगर पटना से रवाना होकर अमेठी में ठहराव के साथ जम्मूतवी जाती है।
मां वैष्णो के दर्शन करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन 23 जून को लोहता से 4:15 बजे रवाना होकर वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से रवाना होने के बाद ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, युमनानगर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैट, पठानकोट, जम्मूतवी, ऊधमपुर होते हुए 24 जून की शाम 7:50 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेंगी। 24 जून की रात 11:20 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर 25 जून को लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी का एक कोच, एसी द्वितीय श्रेणी के दो, एसी तृतीय श्रेणी के छह, स्लीपर के चार, व सामान्य श्रेणी के चार व पावर कार तथा एलएलआर का एक कोच होगा।
विज्ञापन
विशेष ट्रेन का ठहराव अमेठी जिले के किसी स्टेशन पर नहीं होने से यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करने के लिए रायबरेली या प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन की परिक्रमा करनी पड़ेगी।
दर्शन में मिलेगी सहूलियत
ट्रैक पर संचालित अर्चना एक्सप्रेस में आरक्षित सीट बुक होने के साथ ही यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन में लोगों को सुविधा हो इसके लिए लोहता-श्री माता वैष्णो देवी समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
दीपक कुमार- मुख्य जनसंपर्क अधिकारी