फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special camps will be held to add names to the voter list.

Amethi News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be held to add names to the voter list.
अमेठी सिटी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। जहां पात्र नागरिक पहुंचकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदक अपनी अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लेकर आएं।
विज्ञापन


परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाने से आवेदन प्रक्रिया में सुविधा होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने मतदेय स्थल पर अवश्य पहुंचें ताकि कोई भी व्यक्ति नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed