{"_id":"6716c9b8604d0ea17c047cd4","slug":"sp-congress-are-misleading-the-public-minister-in-charge-amethi-news-c-96-1-ame1008-128001-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, कांग्रेस कर रहीं जनता को गुमराह : प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, कांग्रेस कर रहीं जनता को गुमराह : प्रभारी मंत्री
Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सपा व कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जनता को गुमराह किया है। जनता दोनों के छलावे को जान चुकी है। अब उनकी दाल नहीं गलने वाली है। ये बातें सोमवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कर रही है। प्रदेश के सभी जनपदों में विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव नौ सीटों पर हो रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के विकास कार्यों को देख रही है। विपक्ष के छलावे का जवाब जनता इस उपचुनाव में देगी। भाजपा प्रदेश की सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्ष का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे मतभेद पर कहा कि यह दोनों पार्टियों का व्यक्तिगत विषय है।
इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में भी शिरकत की। बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है, इनके मान-सम्मान के लिए पार्टी हमेशा तत्पर है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फिर योगी सरकार बनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, उमाशंकर पांडेय, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेश पासी, प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, सुधांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
योजनाओं की प्रगति में लाएं सुधार
अमेठी। प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सोलर रूफटॉप की प्रगति, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण आदि की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत अंतरजनपदीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद से भेजे जा रहे किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक राकेश प्रताप सिंह, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह, सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।