फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Son Raises Issue of Corruption; Now the Family Is in Trouble

Amethi News: बेटे ने उठाई भ्रष्टाचार की बात, अब परिवार परेशान

Mon, 25 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 25 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Son Raises Issue of Corruption; Now the Family Is in Trouble
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के रामसेवक पुरवा मेदनमवई गांव में इन दिनों एक परिवार डर और चिंता के बीच दिन गुजार रहा है। लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस लाइंस में तैनात आरक्षी सुनील शुक्ल के निलंबन के बाद घर पर लगातार पुलिस पहुंचने से बूढ़ी और बीमार मां श्यामा शुक्ला सहमी हुई हैं।
विज्ञापन



उनका कहना है कि इकलौते बेटे ने सिर्फ विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और परेशानियों की बात उठाई थी मगर अब पूरे परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है। परिजनों के मुताबिक सुनील शुक्ल वर्ष 2015 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। पहली तैनाती अंबेडकरनगर के आलापुर थाने में मिली थी।
विज्ञापन



वर्ष 2022 में तबादले के बाद वह लखनऊ पुलिस लाइंस में तैनात हैं। सात मई से 19 मई के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विभाग में भ्रष्टाचार व प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां श्यामा शुक्ला ने रोते हुए बताया कि पति हरिकरन शुक्ल कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान भी बेटे को छुट्टी मिलने में दिक्कत हुई। तीन वर्ष पहले पति का निधन हो गया। अब वह खुद भी बीमार रहती हैं। उनका कहना है कि एक रात पुलिस घर पहुंची तो वह घबरा गईं।

बार-बार पुलिस आने से परिजन भयभीत हैं। गांव के प्रधान प्रतिनिधि तीरथ मिश्र ने बताया कि गांव के लोग परिवार के समर्थन में हैं। परिजनों ने सीएम से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed