फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   son killed his father by beating him with sticks In Amethi

UP News: बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला, केस दर्ज... पुलिस कर रही तलाश

Mon, 28 Oct 2024 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 06:03 PM IST
सार

अमेठी में कलयुगी बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
son killed his father by beating him with sticks In Amethi
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार की देर रात बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। मामले में दूसरे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के महोना पश्चिम गांव की है। गांव निवासी रामनाथ पासी (70) का रविवार की देर रात अपने बेटे मनोज से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मनोज ने पिता पर लाठी-डंडों व पत्थर से वार किए। इसके बाद मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला। घर के लोगों ने गंभीर हालत में सीएचसी बाजार शुकुल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरे बेटे रामभवन ने थाने में भाई मनोज के खिलाफ तहरीर दी। 


यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में मौत: दो और इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, पीड़ित परिवार के सीएम से मिलने के बाद हुआ एक्शन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

बताया कि पारिवारिक विवाद पर मनोज ने पिता रामनाथ को पीटकर घायल कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed