{"_id":"68da399be4027454fc0a2389","slug":"smriti-irani-arrives-on-visit-to-amethi-visits-avaroha-bhavani-temple-and-holds-meeting-with-party-workers-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी: अहोरवा भवानी मंदिर में किया दर्शन-पूजन; कार्यकर्ताओं संग करेंगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी: अहोरवा भवानी मंदिर में किया दर्शन-पूजन; कार्यकर्ताओं संग करेंगी बैठक
Mon, 29 Sep 2025 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:17 PM IST
सार
अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शाम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगे की रणनीति बनाएंगी।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी ने अहोरवा भवानी मंदिर में किया दर्शन-पूजन;
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अमेठी में सोमवार को पूर्व सांसद स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। इन्हौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नारेबाजी के साथ समर्थकों ने उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
इन्हौना से निकलकर स्मृति ईरानी शक्ति पीठ अहोरवा भवानी मंदिर पहुंचीं। वहां पर विधि विधान से मां के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद उनका काफिला अन्य प्रमुख देवी मंदिरों की ओर बढ़ा। वहां भी उन्होंने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
अमेठी दौरे पर पहुंचीं स्मृति ईरानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोकसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका दूसरा अमेठी दौरा है। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता और नेता स्वागत के लिए खड़े रहे। शाम को वह गौरीगंज स्थित अपने आवास, मेदन मवई गांव भी पहुंचेंगी। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। संगठन मजबूती पर चर्चा करेंगी। साथ ही आगामी समय के लिए राजनीतिक रणनीति पर मंथन करेंगी।