फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   smrit irani amethi today

Amethi News: आज दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आएंगीं स्मृति

Thu, 13 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
smrit irani amethi today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर अमेठी आ रही हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
केंद्रीय मंत्री 13 अप्रैल की सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। वहां से शाहगढ़ के हरिहरपुर पहुंचेगी। गांव निवासी राम शंकर तिवारी के घर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। शाम चार बजे वे अमेठी के एसडीएम कालोनी स्थित अमेठी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

स्मृति गौरीगंज के मेदन मवई स्थित अपने निज निवास पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करेंगी। रात में पार्टी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ सामाजिक समरसता भोज में शामिल होंगी। रात आठ बजे भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 14 अप्रैल सुबह 10 बजे अमेठी शहर के आंबेडकर तिराहा स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed