फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Skeleton found in the field, police engaged in investigation

Amethi News: खेत में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found in the field, police engaged in investigation
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाने के चिलूली गांव के एक खेत में बृहस्पतिवार को नरकंकाल मिला है। पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मोहनगंज थानाक्षेत्र के चिलूली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बाबा नरहादास की कुटी के पास किसान सुरेंद्र कुमार पांडेय के खेत की मेड़ पर एक नरकंकाल पड़ा मिला।
विज्ञापन

सुबह सुरेंद्र का बेटा भैरव प्रसाद पांडेय फसल की देखरेख के लिए खेत की ओर गया था। मेड़ पर नरकंकाल पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान विष्णु प्रताप सिंह के साथ पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नरकंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कंकाल प्रथम दृष्टया पुरुष का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से फिलहाल सही स्थिति का पता चलेगा। थानाक्षेत्र में कोई गुमशुदुगी दर्ज नहीं है। रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed