{"_id":"5e6295508ebc3ec9857faa77","slug":"six-student-leave-the-exam-amethi-news-lko51245533","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन छह ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन छह ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को समाप्त हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन दूसरी पाली में 19 केंद्रों पर ऑटो मोबाइल विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 433 परीक्षार्थियों में छह परीक्षार्थियों ने किनारा काट लिया। पूरी परीक्षा में जिले में एक भी नकलची नहीं मिला तो परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 27,553 तो इंटरमीडिएट में 19,920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के अंतिम दिन 19 इंटर कॉलेज में आयोजित ऑटो मोबाइल विषय की परीक्षा में 433 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
पंजीकृत परीक्षार्थियों में छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया। परीक्षा की हाईटेक मॉनीटरिंग प्रणाली के साथ सीसीटीवी व वाइस रिकॉर्डर से निगरानी हुई। इसके अलावा सचल दल, जोनल/सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती रही। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित नहीं होने, एक भी नकलची नहीं मिलने तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली।