Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bhader excels in Kho-Kho and cultural competitions

Amethi News: खो-खो और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भादर अव्वल

Thu, 26 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bhader excels in Kho-Kho and cultural competitions
अमेठी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में करतब दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
अमेठी सिटी। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भादर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा बनाया। खो-खो में जूनियर बालक और बालिका वर्ग का खिताब भादर के नाम रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी भादर की
विज्ञापन

आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। इसमें विभिन्न विकास खंडों के खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, कुश्ती और जूडो में अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्राथमिक बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में गौरीगंज विजेता रहा, जबकि कबड्डी में भादर ने खिताब जीता। लंबी कूद में जामो के दुर्गेश ने सबसे लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में बहादुरपुर के धीरेंद्र विजेता बने। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भादर के अनादि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में आकांक्षा ने बाजी मारी।
विज्ञापन


100 और 400 मीटर में भादर की शिवानी विजेता बनीं। 200 मीटर दौड़ में मुसाफिरखाना की दीपिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भादर विजेता और गौरीगंज उपविजेता रहा। 100 और 200 मीटर दौड़ में भादर के मोहम्मद शान ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर में अक्षर और 600 मीटर में सूरज यादव विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी भादर ने खिताब अपने नाम किया। भेंटुआ की टीम उपविजेता रही। दौड़ में भेंटुआ की आरती ने 100 मीटर, भादर की खुशी पाल ने 200 मीटर, तिलोई की महिमा ने 400 मीटर और भेंटुआ की प्रियांशी ने 600 मीटर में पहला स्थान हासिल किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में मुसाफिरखाना की सुधा ने 60 किग्रा और पूजा निषाद ने 54 किग्रा वर्ग में जीत दर्ज की। भादर के नफीस ने 35 किग्रा और हैदर ने 35 से 38 किग्रा वर्ग में बाजी मारी। जामों के शिवंश ने 41 से 44 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। जूडो के 46 किग्रा वर्ग में सृष्टि विजेता बनीं। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भादर ने तीनों खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता दिखाई।


प्राथमिक विद्यालय छवहिया के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। छात्रा रागिनी पाल की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह, दिलीप सिंह, आनंद कुमार, प्रमोद तिवारी, बालेंदु शुक्ला, स्वाती सिंह, अलकमा कौशर, रीता सिंह, संतराम, सुरेश सिंह, सुभाष सिंह, मोहम्मद असगर और विनोद सिंह सहित विभिन्न विकास खंडों के शिक्षक एवं खेलकूद से जुड़े लोगों ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed