{"_id":"6b0730a39703eb991105b158","slug":"helpline-number-issued-for-complaints-related-to-the-electoral-roll-amethi-news-c-96-1-ame1002-181243-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Thu, 26 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटवाने से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निर्वाचन विभाग ने हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 9454418098 भी सक्रिय किया गया है। मतदाता इन नंबरों पर संपर्क कर पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी जानकारी और शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले के विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की निर्धारित तिथि चार जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण संबंधी कार्रवाई चलेगी।
उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम में संशोधन, विलोपन और पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से हेल्पलाइन का उपयोग करने और अभियान में सहभागिता की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।