{"_id":"65d263c1f14208cc440aef46","slug":"six-personnel-including-two-doctors-found-absent-answers-sought-amethi-news-c-96-1-brp1002-113878-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो चिकित्सक सहित छह कर्मी मिले अनुपस्थित, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो चिकित्सक सहित छह कर्मी मिले अनुपस्थित, मांगा जवाब
Mon, 19 Feb 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। आयुष्मान भव मेले का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ को छह कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर संबंधित कर्मियों से जवाब मांगा गया है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने यहां पर मरीज भी देखे। चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं दी। बताया कि निरीक्षण के दौरान संविदा चिकित्सक डॉ. फैजान व डॉ मदन गोपाल समेत छह कर्मी गैर हाजिर अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इसके अतिरिक्त यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। सीएमओ ने भारत जोड़ा न्याय यात्रा को लेकर सीएचसी में सेफ हाउस बनाने का निर्देश दिया। यहां पर व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग से कर्मियों को लगाने को कहा गया है।
सहयोग के लिए भेजा पत्र
- सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने में पूर्ति विभाग व पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इनके माध्यम से कार्ड बनवाने के लिए कोटेदारों व पंचायत सहायकों को सहयोग करने के लिए कहा गया है ताकि आयुष्मान भारत से सभी पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनवाया जा सके।