फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir... Energy Corporation sent a fake bill, now no correction is being done

Amethi News: साहब... ऊर्जा निगम ने भेजा दिया फर्जी बिल, अब नहीं हो रहा सुधार

Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sir... Energy Corporation sent a fake bill, now no correction is being done
गौरीगंज तहसील में आयोजित समाधाान दिवस पर लगी फरियादियों की लाइन।
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अमेठी में डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक, गौरीगंज में एडीएम अर्पित गुप्ता, मुसाफिरखाना में सीडीओ सूरज पटेल और तिलोई में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

अमेठी तहसील में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तिलोई में 20, मुसाफिरखाना में 30, गौरीगंज में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी जगहों पर दो-दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम रवाना की गई।
विज्ञापन


गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11:20 बजे एडीएम अर्पित गुप्ता सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान पहुंची जयसिंह वार्ड निवासी प्रेमा ने कहा कि साहब सितंबर माह में बिजली बिल जमा किया। बिना मीटर रीडिंग के ही 25 हजार रुपये का फर्जी बिल भेज दिया। अब उसे सही करवाने के लिए एक माह से ऊर्जा निगम के दफ्तर का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायत के बाद अब कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। सीडीओ ने एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के नारा अढ़नपुर गांव निवासी शिवशंकर पेश हुए कहा कि उसके घर में घुस कर कुछ लोगों ने मारपीट की लेकिन पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। गौरीगंज के सुजानपुर गांव निवासी वासुदेव ने उसके खेत में कुछ लोगों की ओर से जबरन कब्जा करने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही। गौरीगंज गुवावां गांव निवासी रीता ने पति की मृत्यु प्रमाण जारी करने में ब्लॉक कर्मियों के हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। शिकायतों की सुनवाई के बाद एडीएम ने संबंधित को निस्तारित कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed