फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Single use polythene will be strictly banned

Amethi News: सिंगल यूज पॉलीथिन पर सख्ती से लगेगी रोक

Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Single use polythene will be strictly banned
अमेठी। नगरीय निकायों को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी निकायों में अधिशाषी अधिकारी की अगुवाई में गठित टीम शहर की दुकानों पर छापा मारेगी। इस दौरान सिंगल यूज पॉलीथिन बरामद होने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सिंगल यूज पॉलीथिन से शहरों की सूरत बिगड़ रही है। वहीं लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है। लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पर्यावरण पर भी प्रदूषित हो रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने 100 माइक्रोन तक की सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद दुकानदार सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग करते देखे जा रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एक बार फिर नगरीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना में अधिशाषी अधिकारी पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए टीम के साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर छापा मारेंगे। इस दौरान 100 ग्राम पॉलीथिन पर एक हजार, 500 ग्राम पर पांच हजार, 500 ग्राम से अधिक पर 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गौरीगंज के ईओ अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि सिंगल यूज पॉलीथिन के प्रयोग प्रतिबंध है। ऐसे में व्यापारी पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाएं अन्यथा छापे के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed