फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Siege of the police station in the case of beating of a young man

Amethi News: युवक की पीटकर हत्या मामले में थाने का घेराव

Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Siege of the police station in the case of beating of a young man
थाने के गेट पर खड़े होकर किया प्रदर्शन
इन्हौना(अमेठी)। कोटवा गांव में 10 जुलाई को युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में आठ दिन बाद भीम युवा संगठन ने बुधवार को थाने का घेराव किया। पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत किया गया।
विज्ञापन


इन्हौना थानाक्षेत्र के कोटवा गांव में 10 जुलाई को रक्षाराम उर्फ अरविंद कुमार का शव गांव के ही राधेश्याम मौर्या के दरवाजे नीम के पेड़ से बंधा मिला था। मृतक के परिजन अहमदाबाद में होने से चौकीदार छोटेलाल की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज कर किया। इसके बाद चार लोगों का चालान पुलिस कोर्ट भेज चुकी है। पुत्र के मौत की सूचना पाकर अहमदाबाद से घर पहुंचे पिता रामकिशोर गांव के चौकीदार छोटेलाल की तहरीर से सहमत नहीं थे, और शव को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के काफी मान मनौव्वल के बाद मृतक के परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए थे। मृतक के पिता की तहरीर को भी केस में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने रामकिशोर की तहरीर को शामिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज परिजन बुधवार को भीम युवा संगठन के साथ थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। भीम युवा संगठन के प्रदर्शन की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं व परिजनों को पुलिस ने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत किया। कार्यकर्ताओं ने सात दिन में पिता की तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए लौट गए। एसएचओ इन्हौना कंचन सिंह, एसओ शिवरतनगंज अमरेंद्र सिंह एवं एसएचओ मोहनगंज धीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

गश खाकर गिरी बहन
परिजनों के साथ इन्होंने थाने पहुंची मृतक की बहन मंजू अपनी बात कहते कहते गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसे तत्काल महिला कर्मचारियों द्वारा सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed