फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shower of respect on players, enthusiasm shown

Amethi News: खिलाड़ियों पर सम्मान की बारिश, दिखा उत्साह

Sat, 14 Oct 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shower of respect on players, enthusiasm shown
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के कौहार मैदान में शुक्रवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों पर सम्मान की बारिश हुई। ट्राॅफी से लेकर नकद पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा।प्रतियोगिता में अव्वल आए खिलाड़ियों को शुक्रवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद मनोज तिवारी, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पशुधन मंत्री धर्मपाल, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक सुरेश पासी, अशोक कुमार, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र सिंह व गोविंद नारायण शुक्ल, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को सौंपा कलश
पर्यटन विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र अमेठी के संयुक्त तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत एक मुट्ठी मिट्टी एक चुटकी चावल को लेकर नेहरू महिला मंडल अध्यक्ष गरथोलिया की महिमा कश्यप और महिला मंडल सचिव शालू शाहगढ़ ने मंच पर अमृत कलश मुख्यमंत्री को सौंपा।
विज्ञापन



एक नजर में
प्रतियोगिता में अव्वल आए लोकसभा स्तर के खिलाड़ी
- कबड्डी में गौरीगंज के रमन सिंह, वालीबाॅल में गौरीगंज के सौरभ सिंह, खो-खो में मुस्कान अमेठी, क्रिकेट में तिलोई के देवेंद्र प्रताप सिंह को ट्राॅफी व दो लाख 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट में नीरज शुक्ल को बाइक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऊंची कूद में जगदीशपुर के रामानंद सिंह, लंबी कूद में तिलोई के सूरज कुमार, 200 मीटर दौड़ में गौरीगंज की लवली तिवारी, 400 मीटर में गौरीगंज के अंकित, 800 मीटर दौड़ में अमेठी के राम आशीष को ट्राॅफी व एलईडी टीवी दी गई।
- बालिका वर्ग बैडमिंटन में अमेठी की अर्पिता, शतरंज में नंदनी, भाषण में जगदीशपुर की आकांक्षा त्रिपाठी, रंगोली में जगदीशपुर की प्रेरणा शर्मा, ऊची कूद में गौरीगंज की सुनीता, लंबी कूद में गौरीगंज की विद्या यादव, 200 मीटर दौड़ में अमेठी की प्राची, 400 मीटर में गौरीगंज की रोशनी, 800 मीटर में गौरीगंज की मोनिका व महाविद्यालय स्तर पर हुई शतरंज प्रतियोगिता में गौरीगंज के हिमांशु कुमार जायसवाल, रंगोली में अमेठी कर शताक्षी पांडेय, भाषण में अमेठी की मुस्कान सोनी को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

- बालक वर्ग बैडमिंटन में जगदीशपुर के आकाश, शतरंज में तिलोई के मनीष कुमार, रंगोली में तिलोई के आकाश तिवारी, भाषण में जगदीशपुर के शशांक, ऊंची कूद में अमेठी के सुधांशु, लंबी कूद में गौरीगंज के अरुण को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed