फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shortage of confirmed tickets during summer and wedding season

Amethi News: गर्मी व सहालग में कन्फर्म टिकट की किल्लत

Thu, 05 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shortage of confirmed tickets during summer and wedding season
गौरीगंज स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर लगी यात्रियों की लाइन। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर इन दिनों कन्फर्म टिकट की भारी किल्लत देखी जा रही है। गर्मी की छुट्टियों और सहालग के चलते दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, हावड़ा-बिकानेर एक्सप्रेस और गरीब रथ जैसी ट्रेनों में 30 जून तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में दिल्ली की यात्रा करने वाले लोग कन्फर्म टिकट के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन


तत्काल कोटे से टिकट बुक करवाने के लिए रात भर लाइन लगा रहे हैं लेकिन सुबह बुकिंग शुरू होते ही तत्काल कोटे में भी सीटें एक मिनट से कम समय में फुल हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को टिकट बुक कराने पहुंचे प्रदीप कुमार, नरसिंह नारायण पांडेय और कामिनी ने बताया कि उन्होंने एसी और स्लीपर दोनों में टिकट के लिए प्रयास किया लेकिन कन्फर्म नहीं मिला। हालात ये हैं कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण जनरल टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है।



नियमित और तत्काल कोटे में हो रही बुकिंग
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि टिकट बुकिंग का कार्य सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जा रहा है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर क्लास की तत्काल बुकिंग होती है। तत्काल कोटे में भी मांग इतनी अधिक है कि एक मिनट से भी कम समय में सारी सीटें भर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed