{"_id":"5f1b10188ebc3e9f691ef7e3","slug":"shop-licence-suspended-amethi-news-lko532303611","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में गड़बड़ी मिलने पर एक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में गड़बड़ी मिलने पर एक का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। प्रमुख सचिव के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में एक साथ उर्वरक की दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर जहां एक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया वहीं तीन दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस दौरान 17 दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
उर्वरक की काला बाजारी पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम प्रमुख सचिव की ओर से डीएम को भेजे गए निर्देश पर डीएम ने जिला स्तरीय अफसरों की टीम गठित कर छापे डालने का निर्देश दिया था। इस पर शुक्रवार को उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने तिलोई तहसील, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने गौरीगंज व मुसाफिरखाना तथा भूमि संरक्षण अधिकारी हरिकृष्ण मिश्र ने अमेठी तहसील में थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के गोदामों पर छापे मारे।
इस दौरान अफसरों ने रेट बोर्ड, उर्वरक निबंधन प्रमाण पत्र, स्टाक व बिक्री रजिस्ट, कैश मेमो तथा पीओएस मशीन से बिक्री किए जाने की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान अभिलेख अपूर्ण होने तथा अन्य गड़बड़ी मिलने पर जामो स्थित शाहिल फर्टिलाइजर का लाइसेंस निलंबित कर दिया। कस्थुनी स्थित अग्रहरि फर्टिलाइजर, जामो स्थित लखन बीज भंडार तथा अमेठी स्थित शमीम बीज भंडार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस दौरान 17 दुकानों से उर्वरक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।