{"_id":"687bf4693be54e7a290319cf","slug":"shiv-and-ikra-top-the-400-meter-race-amethi-news-c-96-1-ame1002-144925-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 400 मीटर दौड़ में शिव व इकरा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 400 मीटर दौड़ में शिव व इकरा अव्वल
Sun, 20 Jul 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज फत्तेपुर में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से शिव, मनोज और शिव शर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में इकरा ने प्रथम, रिंकी ने द्वितीय और सौम्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग से मोहम्मद अनस, हरदेव और अरशद सफल रहे, जबकि भाला फेंक में हरदेव ने पहला, दीपक ने दूसरा और अनस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में बालिका वर्ग की खो-खो, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
तीनों खेलों में छात्रा साबरीन की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, वॉलीबॉल बालक वर्ग में अनस की टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, क्रीड़ा शिक्षिका माधुरी चौबे, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।