फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven people injured including driver overturned on Purvanchal Expressway while overtaking pickup in Amethi

Amethi News: ओवरटेक करते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप, चालक सहित सात लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

Mon, 28 Oct 2024 12:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 12:00 PM IST
सार

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय पिकअप पलट गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Seven people injured including driver overturned on Purvanchal Expressway while overtaking pickup in Amethi
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप, सात लोग घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोमवार को ओवरटेक करते समय एक पिकअप वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में बाराबंकी व सीतापुर के निवासी सात लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन


हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां पिकअप टेंट का सामान लेकर वाराणसी से लखनऊ जा रही थी। तड़के पहर बाजार शुकुल इलाके में किलोमीटर-61 के पास ओवरटेक करते समय अन्य वाहन से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के', BJP MLA पर भड़कीं पत्नी; कस्टडी में हुई मोहित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक सहित सात लोग घायल

हादसे में बाराबंकी के सतरिख निवासी चालक दीपक (42), इसी जिले के बदोसरांय निवासी दीपू (18), सीतापुर के बिसवां क्षेत्र के सेहरूवा निवासी गफ्फार (19), शिवपाल (27), शौकत अली (35), वीरेंद्र कुमार (18), राम सिंह (35) घायल हो गए। 


यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में मौत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी होगी कड़ी कार्रवाई

हालत नाजुक होने पर एक रेफर

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को बाजार शुकुल सीएचसी लाया गया। यहां से राम सिंह को नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed