फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के', BJP MLA पर भड़कीं पत्नी; कस्टडी में हुई मोहित की मौत

Mon, 28 Oct 2024 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Oct 2024 01:49 PM IST
सार

लखनऊ पुलिस की अभिरक्षा में व्यापारी मोहित पांडेय की मौत मामले में पत्नी सुषमा भाजपा विधायक पर भड़क गईं। व्यापारी मोहित की मां को विधायक ने एक लाख की मदद दी तो पत्नी सुषमा ने कहा कि मेरा सुहाग उजड़ गया...ये कागज के टुकड़े किस काम के। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Lucknow Mohit Pandey Death In Police Custody Sushma lashes out at BJP MLA News in Hindi
Lucknow Mohit Pandey Death - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चिनहट की नई बस्ती जैनाबाद निवासी व्यापारी मोहित पांडेय की मां को बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने एक लाख रुपये की मदद दी तो पत्नी सुषमा उन पर बिफर पड़ीं। 


उन्होंने आक्रोश भरे लहजे में कहा मेरा सुहाग उजड़ गया... अब ये कागज के टुकड़े मेरे किस काम के। सुषमा ने यह कहते हुए विधायक के दिए रुपये मोहित के शव पर रख दिए। विधायक योगेश शुक्ला विरोध-प्रदर्शन के दौरान यहां पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाया और शव घर भिजवा दिया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, परिजन एक करोड़ मुआवजा, मोहित की पत्नी को सरकारी नौकरी और आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

 
Lucknow Mohit Pandey Death In Police Custody Sushma lashes out at BJP MLA News in Hindi
Lucknow Mohit Pandey Death - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने हृदय व विसरा सुरक्षित रखा है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी को दी गई है। रविवार को वे चिनहट थाने पहुंचे और जांच शुरू की।
Lucknow Mohit Pandey Death In Police Custody Sushma lashes out at BJP MLA News in Hindi
मृतक मोहित पांडेय। - फोटो : amar ujala
सिर, हाथ, कमर में चोट के निशान मिले
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मोहित के सिर, हाथ, कमर और पीठ पर चोट के निशान हैं। इनको लेकर सवाल पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि ये निशान थाने आने से पहले हुई मारपीट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Mohit Pandey Death In Police Custody Sushma lashes out at BJP MLA News in Hindi
Lucknow Mohit Pandey Death - फोटो : अमर उजाला
चिनहट थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की हो रही जांच
पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर ने इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पर गाजीपुर थाने में तैनात दरोगा भरत कुमार पाठक को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। चिनहट थाने में तैनात और पुलिस वालों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Lucknow Mohit Pandey Death In Police Custody Sushma lashes out at BJP MLA News in Hindi
Lucknow Mohit Pandey Death - फोटो : अमर उजाला
मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला
प्रदेश की राजधानी में पुलिस अभिरक्षा में मौत के दूसरे मामले में भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज की गई है। अधिवक्ता गजेंद्र सिंह यादव ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है।

फॉरेंसिंक जांच के लिए सील की गई हवालात
डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए कुछ घंटे के लिए चिनहट थाने की हवालात को सील किया गया था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिंक टीम की जांच पड़ताल के बाद हवालात को खोल दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed