फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak said Strict action will also taken against guilty police officer case of police custody Death

पुलिस हिरासत में मौत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 28 Oct 2024 10:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 10:45 AM IST
सार

राजधानी में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यदि जांच में पुलिस अधिकारी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Brajesh Pathak said Strict action will also taken against guilty police officer case of police custody Death
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दो दिन पहले पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत पर सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। परिवार को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का भोरसा दिया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिनहट थाने में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच चल रही है। मामले में मां की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यदि पुलिस अधिकारी भी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भारत-नेपाल सीमा पर नो मेंस लैंड को पाट कर बना दिया रास्ता, तस्करी रोकना बनी चुनौती; दोनों तरफ अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को भी लॉकअप में डाल दिया था

बताते चलें कि चचेरे भाई से पैसों के विवाद में पुलिस ने मोहित पांडेय को घर से उठाया था। उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे उसके भाई शोभाराम को भी पुलिस ने बंद कर दिया था। लॉकअप में उसकी आंखों के सामने भाई मोहित की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: तब सपा ने दिया था कांग्रेस का साथ... अब सहारा दे रहा हाथ; 1993 में भी सहयोगी पार्टी के लिए बनाई थी दूरी
 

भाई बोला- लॉकअप में किया गया टॉर्चर

लॉकअप में मोहित के साथ बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाई को लॉकअप में टॉर्चर किया गया है। उसे पीटा गया है। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। मामले में मां की तहरीर पर चिनहट थाना इंस्पेक्टर और चचेरे भाई आदेश सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

Brajesh Pathak said Strict action will also taken against guilty police officer case of police custody Death
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात की। उनसे न्याय की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed