{"_id":"667c7be08c496274eb02eaa6","slug":"second-phase-of-school-chalo-campaign-will-start-from-july-1-amethi-news-c-96-1-ame1002-121046-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक जुलाई से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण
Thu, 27 Jun 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से शुरू होगा। 28 और 29 जून को सभी परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर शिक्षकों ने हाउस होल्ड सर्वे का काम शुरू कर दिया है। 28 से 30 जून के मध्य विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विद्यालय स्तर पर ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित कराया जाएगा। एक जुलाई से विद्यालय अपने नियमित समय प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक संचालित होंगे। अध्यापकों द्वारा नियमित पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जाएगा। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम के शिक्षकों ने बच्चों के आधार वेरीफिकेशन के साथ परिवार सर्वेक्षण शुरू किया। शिक्षक विजय प्रताप यादव, गणेश प्रसाद शर्मा और शिवकरन गुप्ता ने सरैया मजरे में हाउस होल्ड सर्वे का काम शुरू किया। 28 जून से समर कैंप की तैयारी को बीईओ के निर्देशन में स्टाफ बैठक में इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक प्राथमिक देवांशु सिंह, अवनीश वर्मा, संध्या गुप्ता, लालती देवी, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।