{"_id":"686eb44d6bedee76de05cfd2","slug":"sawan-will-start-with-sarvarth-siddhi-and-ayushman-yoga-amethi-news-c-96-1-ame1022-144228-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सर्वार्थ सिद्धि व आयुष्मान योग में होगी सावन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सर्वार्थ सिद्धि व आयुष्मान योग में होगी सावन की शुरुआत
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। सावन माह की शुरुआत अत्यंत शुभ संयोगों के साथ होगी। पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहे हैं, जो सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने वाले माने जाते हैं। सावन मास 11 जुलाई से नौ अगस्त तक रहेगा।
अहोरवा भवानी कस्बे के निवासी आचार्य यज्ञदेव पाठक ने बताया कि 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। पहले सोमवार पर प्रीति योग बन रहा है। महादेव को प्रिय माह सावन में सोमवारी व्रत का विशेष महत्व है। शिव पूजनोत्सव के क्रम में भगवान शिव पर श्रद्धालु पूरे माह जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करेंगे, जबकि विप्रजनों के निर्देशन में रुद्राभिषेक अनुष्ठान भी कराएंगे। नौ अगस्त को सावन पूर्णिमा होगी और इस दिन रक्षाबंधन मनाए जाने के साथ सावन माह का समापन हो जाएगा। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पावन, पुण्यदायी और भगवान शिव की आराधना का माना गया है।
भगवान शिव को प्रिय है सावन
देवों के देव महादेव को सावन महीना अत्यंत प्रिय है। मान्यतानुसार इस माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस बार का पहला सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग सभी कार्यों में सफलता दिलाएगा। प्रीति योग प्रेम और संबंधों को मजबूत करता है, वहीं आयुष्मान योग दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य देने वाला है।