फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Saplings will be planted tomorrow under the supervision of Zonal and Sector Magistrate

Amethi News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कल होगा पौधरोपण

Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Saplings will be planted tomorrow under the supervision of Zonal and Sector Magistrate
गौरीगंज (अमेठी)। वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। जिले में 22 जुलाई को 38 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए जोनल व सेक्टर व सह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। नर्सरी से पौध उठान के साथ निर्धारित तिथि पर पौधरोपित करते हुए रिपोर्ट देनी होगी। नोडल अधिकारी अनामिका सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। बता दें कि जिले में 22 जुलाई को 38 लाख तो 15 अगस्त को सात लाख पौधे जिले में अलग-अलग स्थानों पर रोपित होंगे। जिला प्रशासन ने पौधशाला से निशुल्क पौध वितरण कार्य शुरू करा दिया है। तहसीलवार क्षेत्रीय वनाधिकारी को जोनल कोआर्डिनेटर तो सभी बीडीओ को सेक्टर कोआर्डिनेटर नामित किया है। निर्धारित तिथि पर लक्ष्य के अनुसार पौध रोपित कर फोटोग्राफ्स जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास अनामिका सिंह ने बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अब तक की तैयारी के बाबत जानकारी दी। इनसेट
विज्ञापन

करनी होगी जियाटैगिंग
पौधरोपण के बाद हरीतिमा वन एप पर वन विभाग की ओर से प्राप्त यूजरआईडी व पासवर्ड की मदद से जियोटैगिंग करनी होगी। जियोटैगिंग में परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी को प्ले स्टोर से अपने स्मार्ट फोन में एप डाउनलोड कर यूजर आईडी व पासवर्ड इंस्टाल करने को कहा गया है। रोपित पौधों की शत प्रतिशत जियोटैगिंग अनिवार्य होने से लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed