फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sanskrit board exam will be held at two centres

दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
sanskrit board exam will be held at two centres
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड परीक्षा की तैयारी जिले में तेज हो गई। परीक्षा की शुचिता कायम रखी जा सके इसके लिए सचिव के निर्देश पर जिले में संचालित दो संस्कृत माध्यमिक स्कूल को परीक्षा केेंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के बाद डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित नौ संस्कृत माध्यमिक स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में पंजीकृत 898 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए केंद्र का निर्धारिण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि डीएम अरुण कुमार का अनुमोदन मिलने के बाद श्री नागेश्वर संस्कृत माध्यमिक स्कूल हसरमपुर जामो व श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक स्कूल टीकरमाफी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
हसरमपुर में स्थानीय संस्था के 80 परीक्षार्थियों के साथ स्वामी ब्रह्मानंद संस्कृत माध्यमिक स्कूल कस्थुनी के 110, श्रीपंच संस्कृत माध्यमिक स्कूल कौहार के 90, राम जानकी संस्कृत माध्यमिक स्कूल के 40, गिरजा शंभू संस्कृत माध्यमिक स्कूल 87 व आदर्श शिवबहादुर संस्कृत महाविद्यालय के 68 संस्थागत व 25 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई है।
इसी तरह श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक स्कूल टीकरमाफी में संस्था के 290, देवीपाटन संस्कृत माध्यमिक स्कूल में पंजीकृत 70 तथा गौरीशंकर संस्कृत माध्यमिक स्कूल सिंगठी में पंजीकृत 78 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के बाद डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा ने दोनों केेंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कक्ष, सिटिंग प्लान, पेयजल, प्रसाधन समेत सभी मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करते हुए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने तथा परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान असुविधा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed