फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   samadhan diwas amethi

Amethi News: साहब मां-भाई नहीं बनवाने दे रहे घर

Sat, 08 Apr 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas amethi
समाधान दिवस में मौजूद फरियादी।
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मुख्यालय पर स्थित गौरीगंज थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे एक व्यक्ति ने अपनी मां व सगे भाई पर अपनी भूमि कब्जाने का आरोप लगाया। कहा कि वह आवास लाभार्थी है और मां व भाई उसे अपने हिस्से की भूमि पर भी निर्माण नहीं करने दे रहे। शनिवार को जिले के अन्य सभी थानों में आयोजित दिवस में भी फरियादियों के शिकायत निस्तारण की औपचारिकता निभाई गई। गौरीगंज में एएसपी हरेंद्र कुमार व एसडीएम राकेश कुमार समेत के सामने यह बताते हुए गूडुर मजरे बेलखौर से आया राकेश पाल रोने लगा। राकेश ने कहा कि पिता रामदुलारे की मौत के बाद मां कलापति व भाई रमेश ने चार वर्ष पहले गांव की ललता देवी को अपने हिस्से की जमीन बेच दी। दोनों ने उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया। अपनी जमीन पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

राकेश का कहना था कि उसे प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है। अब उसका आवास निर्माण नहीं होने दिया जा रहा। यहीं पर कुड़वा रामपुर गांव की शोभा व उर्मिला महिला ने एक-दूसरे पर अपनी-अपनी भूमि पर कब्जा करने की बात कहते हुए अफसरों को हैरत में डाल दिया। एसडीएम ने दोनों की सुनवाई करने के बाद लेखपाल अशोक सिंह को तलब किया। लेखपाल ने बताया कि चकबंदी के दौरान दोनों की अलग-अलग चक बनाई गई है। शोभा पक्ष ने सड़क की तरफ अपने हिस्से में 45 फिट के बजाए 50 पर निर्माण करते हुए 10 फिट का बैनाम कर दिया है तो उर्मिला ने शोभा के हिस्से की भूमि पर तीन कमरे बना कर कब्जा कर लिया। गौरीगंज थाने में शनिवार को महज छह शिकायतें आईं और तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


इसी तरह दिवस में आबादी व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे समेत कई अन्य शिकायतें सभी थानों में आईं। जिनकी सुनवाई करने के बाद संयुक्त टीम मौके पर निस्तारण करने के लिए रवाना करते हुए दिवस की औपचारिकता पूरी की गई। हालांकि दिवस में फरियाद करने व संयुक्त टीम रवाना होने के बावजूद शिकायत कर्ता संतुष्ट नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed