फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Safety and protection of wildlife is everyone's responsibility

वन्य जीव की सुरक्षा एवं संरक्षण सबकी जिम्मेदारी

Thu, 01 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Safety and protection of wildlife is everyone's responsibility
अमेठी। वन विभाग की ओर से गुरुवार को वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। एक से सात अक्टूबर तक चलने वाले से वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के दौरान अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार को शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वन अधिकारी एके द्विवेदी ने ऑनलाइन जुड़ी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वन एवं वन्य जीव का संरक्षण करना हमारा नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन

उन्होंने वन्यजीव संरक्षण संस्था पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में वन व वन्य जीव केवल कागज पर ना रह जाए, इसके लिए हम सभी को अपने आसपास के जीव-जंतु, पक्षी जो इस प्रकृति के अभिन्न अंग हैं, को बचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता ने कहा कि प्रकृति मानव की सहचरी है। प्रकृति है तभी मनुष्य है। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से वन एवं वन्य जीव के संरक्षण की अपील की। इस दौरान निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मो. अकबर, वन दरोगा रविशंकर सिंह, घेर्राऊ गौतम, रूबी सिंह, रुचिका सिंह, कुमुद सिंह, शशि बाला देवी व डॉ. ऋचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed