फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sachiwalaya staff man died in Bull attack

सांड़ ने सचिवालय कर्मी को पटककर मार डाला

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sachiwalaya staff man died in Bull attack
गौरीगंज : हिसंक गोवंश को काबू करने के बाद मौजूद ग्रामीण। -संवाद - फोटो : AMETHI
तिलोई (अमेठी)। सचिवालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी व तीन अन्य लोगों पर सोमवार को एक छुट्टा सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड़ के हमले में सचिवालय कर्मी की मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को काबू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सांड़ को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोबरे मजरे तिलोई निवासी रामकृष्ण (59) पुत्र राम बक्स यादव सचिवालय (लखनऊ) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह पांच बजे वो खेतों की तरफ जा रहे थे। गांव के उत्तर स्थित गैस एजेंसी गोदाम के पास एक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में आनन फानन परिजन उन्हें सीएचसी तिलोई ले गए, बाद में उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गांव में इस दौरान सांड़ ने पूरे मेड़ई निवासी शिवफेर पर भी हमला कर घायल कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ पर काबू पाया। जिसे बाद में पहुंची पशुपालन विभाग की टीम बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर अपने साथ ले गई।

ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम को भी गांव की रामवती व मंजू पर भी सांड़ ने हमला किया था। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। कर्मी की मौत की सूचना पर पत्नी रामदुलारी व अन्य परिवारीजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed