फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roadshow: Amit Shah repeats place, day and time again

रोड शो: जगह, दिन और समय फिर दोहरा गए अमित शाह

Sun, 19 May 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Roadshow: Amit Shah repeats place, day and time again
अमेठी में रोड शो के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर फूलों की बारिश। 
अमेठी। पांच वर्ष बाद फिर लोकसभा चुनाव में अंतिम दिन, जगह और उसी समय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। हालांकि, एक बार फिर अमित शाह ने हर उस मुद्दे को छुआ, जिससे अमेठी के लोगों का सीधा ताल्लुक था।वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी के समर्थन में शनिवार को रोड शो किया था। उस समय निर्धारित स्थान रामलीला मैदान से करीब 4:00 बजे और रोड से शुरू हुआ, और चुनाव प्रचार के निर्धारित समय पर राजेश मसाला फैक्टरी मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस बार भी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वही दिन, वही समय, वही स्थान, जहां से रोड शो हुआ। लोगों में गजब का उत्साह दिखा। संवाद
विज्ञापन





खुद संभाला माइक, किया अभिवादन
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब चार बजे कार से रामलीला मैदान पहुंचे। वहां से रथ पर सवार हुए। संचालक से माइक लेकर उन्होंने मौजूद भीड़ का अभिवादन किया। शहर में भीड़ इस कदर थी कि राजर्षि तिराहे से लेकर सगरा तिराहे तक पैदल चलना मुश्किल था। जगह-जगह लोगों ने रोड शो पर पुष्प वर्षा की। अमित शाह और स्मृति ईरानी गुलाब को भीड़ की ओर वापस करते रहे। इसके बाद वह राजेश मसाला फैक्टरी परिसर के गेस्ट हाउस में पहुंचे और पार्टी के नेताओं से गुफ्तगू की। इस दौरान नेताओं को छोड़कर कोई भी अंदर नहीं जा सका।
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, सुरेश पासी, मयंकेश्वर शरण सिंह, अशोक कोरी, राजेश अग्रहरि, भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, चंद्र मौली सिंह, अंशू तिवारी, सुधांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed