फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Roads submerged in the rain, offices flooded

Amethi News: आफत की बारिश में डूब गईं सड़कें, दफ्तर लबालब

Tue, 26 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged in the rain, offices flooded
 कमरौली में राजमार्ग पर जमा पानी के बीच गुजरते राहगीर। -संवाद
अमेठी सिटी। बीती रात से सोमवार सुबह तक तेज बारिश संग आफत भी बरसी । शहर हो या गांव, जलभराव की वजह से राह गुजरना दूभर हो गया। खासकर बाजारों, घरों और सरकारी कार्यालयों में पानी भरने से कारोबार और कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



तेज बारिश के कारण जिला मुख्यालय स्थित सहकारिता आयुक्त कार्यालय परिसर, जिला अस्पताल के मुख्य गेट, जीजीआईसी मोड़, अमेठी गौरीगंज मार्ग स्थित कटरा लालगंज, सैठा रेलवे क्रासिंग मार्ग, वार्ड नंबर 16, 18 व चौक बाजार से जगदीशपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भर गया।
विज्ञापन



सड़कें डूबने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से अब तक 500.6 मिलीमीटर बारिश के सापेक्ष 370.4 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 26 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में 19.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, सिंहपुर के फूला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार रात हुई तेज बारिश से जलभराव हो गया। प्रधानाचार्य मनोज शुक्ला ने बताया कि विद्यालय के सामने जलनिकासी के लिए नाली नहीं होने से जमा दूषित पानी व कीचड़ से बच्चों व शिक्षकों को गुजरना पड़ रहा है।


बारिश से शहर जलमग्न, लोग परेशान
अमेठी। तेज बारिश के चलते कस्बा स्थित कई मोहल्लों, सरकारी दफ्तरों व मार्गों पर बारिश का पानी भर गया। शहर के बस स्टेशन, जूनियर हाईस्कूल परिसर, पशुचिकित्सालय, तहसील, कोतवाली, डाकघर, रजिस्ट्री ऑफिस, रामलीला मैदान, एसडीएम कालोनी और देवी पाटन मंदिर में जलभराव हो गया। वहीं, कालिकन अंडरपास में भी करीब दो से तीन फीट पानी भर गया। (संवाद)



जलनिकासी न होने से बढ़ी परेशानी
कमरौली। जगदीशपुर के पालपुर मार्ग पर बारिश के चलते एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैक के सामने व कई मोहल्ले जलभराव की स्थिति दिखी। इसके चलते पैदल, बाइक, व चारपहिया वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महेश सोनी, उदय सिंह, राशिद, कलीम ने बताया कि नाली के अभाव में बारिश के दिनों में जलभराव होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed