फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   river gomti changes its main stream

गोमती नदी ने बदली अपनी मुख्यधारा

Sun, 14 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
river gomti changes its main stream
मुसाफिरखाना (अमेठी)। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राज मार्ग पर पडने वाली गोमती नदी पर बने आमघाट पुल के पश्चिमी छोर से गोमती नदी ने अपनी धारा बदल दी है। गोमती की मुख्य धारा बदलने से बड़ी संख्या मेें किसानों की भूमि उसमें समा रही है। ऐसे में किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गोमती नदी का बहाव पिछले कुछ दिनों से मुख्य धारा से अलग हो रहा है। स्थिति यह है कि नदी आमघाट पुल से करीब 50 मीटर तक अपना मार्ग पूरी तरह छोड़ चुकी है। पुल के पास बना बांध ही सहायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

साथ ही पिछले कई वर्षों से बाढ़ की स्थिति नहीं बनना भी किसानों के निए किसी वरदान से कम नहीं है। बावजूद इसके नदी की धारा बदलने से बड़ी संख्या में किसानों की खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे हो रहे कटान में समाहित होती जा रही है। ऐसे में बरसात आने पर किसानों को होन वाले बड़े नुकसान का अंदेशा सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थौरी गांव के श्याम सुंदर सिंह के अनुसार उनके गांव के जय प्रकाश, अशोक कुमार, सुंदरलाल, राज कुमार, बैजनाथ, नन्हेलाल, शिव पूजन, राजू, जगन्नाथ, रामअधार, मुरली व जग प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसानों की भूमि नदी में समा गई है। बरसात से इतना पहले नदी के कटान को लेकर किनारे बसे गांव के किसानों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed