फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rishikesh-Kolkata special train to run via Amethi.

Amethi News: अमेठी होकर चलेगी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन

Thu, 17 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Kolkata special train to run via Amethi.
अमेठी सिटी। त्योहार में हरिद्वार और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन अमेठी होकर गुजरेगी। इससे जिले के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन में आरक्षण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


विशेष ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। शनिवार को अमेठी में ठहराव के बाद कोलकाता जाएगी। कोलकाता से 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


सोमवार को अमेठी में ठहराव के बाद लखनऊ होते हुए ऋषिकेश जाएगी। दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे होंगे। ट्रेन में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के 18 डिब्बे होंगे। यात्री राममिलन ने बताया कि त्योहार में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता है। विशेष ट्रेन से यात्रा में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पनाथ ने कहा कि अमेठी में ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा। उर्मिला ने बताया कि अतिरिक्त ट्रेन से वेटिंग की समस्या कम होने की उम्मीद है। रागिनी के अनुसार हरिद्वार और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को इससे सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed